बिहारशरीफ, फरवरी 3 -- खेती में वर्मी कंपोस्ट का करें उपयोग, मिट्टी की बनी रहेगी उर्वरकता रासायनिक खाद से उत्पादकता बढ़ी पर मिट्टी की गुणवत्ता हो रही प्रभावित आत्मा सभागार में पहले बैच के 30 किसानों को दिया जा रहा वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण 10 दिवसीय ट्रेनिंग में कंपोस्ट बनाने से लेकर उपयोग की दी जा रही जानकारी फोटो : आत्मा किसान : बिहारशरीफ आत्मा सभागार में मंगलवार को वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण में शामिल किसान। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। खेती की लागत कम करने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए किसानों को वर्मी कंपोस्ट के लिए जागरूक किया जा रहा है। बिहारशरीफ आत्मा सभागार में पहले बैच के 30 किसानों को वर्मी कंपोस्ट निर्माण व उसके उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चार बैच में होगा। इसमें जिला के 120 किसानों को प्रशिक्षित किया जाए...