अररिया, अप्रैल 17 -- अररिया, निज प्रतिनिधि खेती में पहले की तुलना लागत बढ़ने के बाद भी किसानों की आमदनी में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके कारण किसानों को लागत बढ़ने के बाद भी अच्छी मुनाफा नहीं मिल पाता है, जिसके कारण जिले के किसानों की बदहाली दूर नहीं हो पा रही है। हार तोड़ मेहनत के बाद भी किसानों को लागत के हिसाब से खेती से आमदनी नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना पहले और अब की खेती में बहुत का अंतर है। पहले खेती पर इतनी खर्च नहीं होती थी। अब फसलों के बुवाई से लेकर कटाई तक काफी महंगी हो चुकी है। यह भी पढ़ें- दुष्प्रभाव: बढ़ती लागत और बदलते मौसम से खेती पर संकट छाया मजदूरों की कमी की कमी के कारण अब खेती करना किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है। हालांकि विगत वर्षों में कृषि विभाग की और से विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलने के कारण...