बाराबंकी, दिसम्बर 11 -- जैदपुर। ग्रामीण क्षेत्र के एक साधारण किसान राम सरन वर्मा ने अपनी मेहनत, लगन और तकनीक को अपनाने की सोच से खेती को नई दिशा दी है। आधुनिक कृषि तकनीकों को देश के कोने कोने तक पहंुचाने वाले रामसरन आज क्षेत्र ही नहीं, पूरे देश में किसानों के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। उनकी पहचान अब प्रगतिशाील किसान के रूप में की जाती है। खेती करने की आधुनिक तकनीक से प्रभावित होकर उन्हे पदमश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। हरख ब्लाक के ग्राम दौलतपुर निवासी प्रगतिशील किसान राम सरन वर्मा ने अपनी एक एकड़ जमीन से केले व आलू की खेती की शुरुआत की थी। केले की खेती करने की आधुनिक तकनीक धीरे धीरे पूरे देश में फैल गई। केला, आलू, टमाटर की खेती करने की नई तकनीक से प्रभावित होकर लोग आसपास के जनपदों के अलावा बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई ...