कटिहार, सितम्बर 9 -- कटिहार, वरीय संवाददाता । बदलते मौसम, बढ़ती कृषि लागत और बेहतर उत्पादन की चुनौती के बीच किसानों को अब पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीक का भी सहारा लेना होगा। खेती को कम लागत और अधिक लाभ का जरिया बनाने के लिए तकनीकी जानकारी और वैज्ञानिक तरीके अपनाना जरूरी है। बुधवार को कृषि विभाग और आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कृषक-वैज्ञानिक वार्ता में किसानों को खेती के इसी बदलते स्वरूप से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक (आत्मा) राजीव कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटिहार के वैज्ञानिक, सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण) और उप परियोजना निदेशक (आत्मा) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वार्ता में जिले के बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया और खेती से जुड़ी ...