शाहजहांपुर, मार्च 8 -- जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 87वें वार्षिक अधिवेशन में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किसानों से खेती में आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों के उपयोग से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। शनिवार को अटल ऑडिटोरियम में आयोजित अधिवेशन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज के दौर में कृषि को केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। तकनीक के इस्तेमाल से मौसम का पूर्वानुमान, मिट्टी की गुणवत्ता का वैज्ञानिक विश्लेषण और फसलों में लगने वाले रोगों की समय से पहचान संभव हो रही है। इससे किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे खेती में नई तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।बैठक में उन्होंने जिला सहकारी बैंक ...