गिरडीह, अप्रैल 20 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के अड़वारा पंचायत के बरवाडीह का एक युवक एक साथ खेती-बाड़ी और नौकरी की तैयारी कर रहा है। फिलहाल एक एकड़ जमीन में उसके द्वारा तरबूज की खेती की गई है। तरबूज तैयार भी हो गया है। जल्द हीं उसे स्थानीय बाजार में बिक्री की जाएगी। उसके द्वारा आधुनिक तकनीक से तरबूज की खेती की गई है। ड्रिप इरिगेशन सिस्टम से तरबूज के पौधों का पटवन किया जाता है। जिस जगह पर उसके द्वारा खेती की गई है उसके बगल से एक नाला गुजरा है और उस नाला के पानी से उसके द्वारा ड्रिप इरिगेशन सिस्टम से सिंचाई की जाती है। यह भी पढ़ें- चिंता: बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि, सुखाड़ और बाढ़ से खेती पर संकट युवा एवं शिक्षित किसान सचिन कुमार ने बताया कि वह सिविल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा भी किया हुआ है। मैथ से ऑनर्स भी किया है एवं बीएड की पढ़ाई भी पूरी कर ली है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.