हल्द्वानी, जून 9 -- हल्द्वानी। खाद के संकट को लेकर गौलापार के मानपुर, प्रतापपुर, कालीपुर, त्रिलोकपुर, दानी, जयपुर और खोलिया क्षेत्र के किसान मंगलवार को सरकारी सहकारी समिति कुंवरपुर पहुंचे। किसानों ने क्षेत्र में खाद की कमी का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की। किसानों ने बताया कि खाद न मिलने से खेती प्रभावित हो रही है। वार्ता के बाद समिति के पदाधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही खाद उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। इस दौरान ज्ञापन देने में जिला पंचायत प्रतिनिधि अर्जुन बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज रैक्वाल, बीडीसी रामसिंह नगरकोटी, ग्राम स्तरीय समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह, सुरेश सिंह, हयात सिंह सहित किसान उपलब्ध रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...