रुद्रपुर, मार्च 14 -- पंतनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट सत्र में 1 लाख 11 हजार करोड़ का बजट पारित किया गया है। इसमें कृषि, उद्यान, एरोमैटिक, मत्सय, मौन पालन, शोध आदि में धनराशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि को जंगली जानवरों से बचाने के लिए घेरबाड़ करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 25 करोड़ की धनराशि की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...