मुरादाबाद, जुलाई 18 -- यूपी में मुरादाबाद के महमूदपुर पट्टी गांव में गुरुवार को दो युवतियों और एक किशोर की झील में डूबकर मौत हो गई। तीनों सुबह मजदूरी के लिए खेत पर धान रोपने गए थे। काम खत्म होने के बाद नहाने के लिए झील में गईं दोनों युवतियां डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए कूदा किशोर भी डूब गया। गांव में एक साथ तीन मौतों से कोहराम मच गया है। घटना गुरेर और महमूदपुर पट्टी गांव की है। गुरेर निवासी अकबर की बेटी सानिया (20) और सलीम की बेटी आशिया(19) के साथ महमूदपुर पट्टी निवासी सलाम का बेटा शहजान (17) गुरुवार सुबह मजदूरी करने निकले थे। तीनों महमूदपुर पट्टी के ही रहने वाले शमीम के खेत पर धान रोपने का काम कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे सानिया और आशिया पास स्थित झील पर नहाने चली गईं और डूबने लगीं। किशोर शहजान उन्हें बचाने के लिए झील में कूद गया। झी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.