खेती-किसानी से मालभाड़ा, रोजाना सफर और घरेलू बजट तक महंगाई का असर
कन्नौज, मई 20 -- कन्नौज, संवाददाता। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब जिले में हर स्तर पर दिखाई देने लगा है। हाल के दिनों में पेट्रोल के दाम दो बार बढ़ चुके हैं। पहले करीब तीन रुपये प्रति लीटर और उसके बाद 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब इत्र कारोबार की ढुलाई लागत से लेकर खेती-किसानी, मालभाड़ा, रोजाना सफर और घरेलू बजट तक दिखाई देने लगा है। बढ़ती लागत के कारण कई कारोबारी सीमित स्टॉक रखने की रणनीति अपना रहे हैं, जबकि आम लोग गैरजरूरी यात्रा कम करने लगे हैं। दूसरी ओर प्रशासन ने जिले में ईंधन और एलपीजी की उपलब्धता सामान्य होने का दावा किया है। जिला पूर्ति विभाग के अनुसार जनपद के 82 पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को जिले में डीजल का 1080 कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.