पिथौरागढ़, अप्रैल 8 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। बेमौसम की इस बारिश और बर्फबारी ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस समय पहाड़ों में फलों (जैसे आड़ू, खुमानी और सेब) के खिलने का समय है। बागवानी और खेती से जुड़े लोगों का कहना है कि ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं से फूलों के झड़ने का खतरा बढ़ गया है, जिससे पैदावार प्रभावित हो सकती है। इधर खेतों में खड़ी गेहूं और अन्य फसलों के लिए भी यह अधिक नमी हानिकारक साबित हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...