रांची, जनवरी 31 -- रांची, सोनाहातू, अनगड़ा (हिटी)। केंद्रीय बजट से झारखंड के अन्नदाताओं ने कृषि उत्पादकता बढ़ाने और आय के वैकल्पिक स्रोत विकसित करने की उम्मीद जताई है। किसानों की मांग है कि केसीसी ऋण, सस्ती खाद-बीज और प्रखंड स्तर पर कोल्ड स्टोरेज जैसी सुविधाओं के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाए। किसानों के लिए वैकल्पिक आय के स्रोत बढ़ाए जाएं और योजनाओं का लाभ बिचौलियों के बजाय सीधे धरातल पर पहुंचना सुनिश्चित हो। - दिलेश्वर साहू, प्रगतिशील किसान, पिठोरिया बजट में दलहन की खेती को बढ़ावा देने और उपज की सही कीमत हेतु सुव्यवस्थित बाजार उपलब्ध कराने का निर्णय होना चाहिए। अक्षय महतो, महेशपुर कूदाडीह, राहे बीज के बढ़ते दामों को घटाया जाए और आधुनिक खेती के लिए किसानों को उन्नत संसाधन व सस्ती खाद उपलब्ध कराई जाए। -भरत महतो, प्रगतिशील किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.