अररिया, जुलाई 19 -- अररिया, निज प्रतिनिधि। मौसम की बेरूखी से धान के बावजूद जिले में धान की रोपनी का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिले में इस बार करीब एक लाख 20 हजार हेक्टेयर में धान की रोपनी का लक्ष्य है, जिसमें करीब 50 फीसदी धान की रोपनी हो चुकी है। बारिश की कमी के बावजूद ऊंची खेतों में किसान पंपसेट और बिजली मोटर के सहारे जैसे-तैसे कर धान की रोपनी तो कर रहे हैं, लेकिन खेतों में पानी जमा नहीं रहने के कारण धान का पौधा उस हिसाब से ग्रोथ नहीं कर पा रहा है। धान के खेतों में पानी जमा नहीं रहने कारण धान के पौधे पीले पड़ने लगे हैं। धान के खेतों में खड़-पतवार उगने लगा है जिससे धान के पौधे का ग्रोथ प्रभावित हो रहा है। किसानों का दर्द है कि जिन किसानों ने कलेजे पर पत्थर रखकर धान की रोपनी कर लिया है वैसे किसानों के समक्ष खेतों में लगातार पानी लगाये रखना चु...