चम्पावत, मई 29 -- जगदीश राय, लोहाघाट। छात्र नेताओं ने खेतीखान से सलना पुल तक बदहाल सड़क ठीक करने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने डीएम को ज्ञापन दिया। शुक्रवार को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विवेक पुजारी के नेतृत्व में डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन दिया। कहा कि कि खेतीखान बाजार से सलना पुल तक सड़क की हालत जर्जर हो गई है। जिसमें हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने सड़क मरम्मत करने की मांग की। डीएम ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- खेतीखान से सलना पुल तक सड़क ठीक करने की मांग उठाई यह भी पढ़ें- डुंगरी-कोलीढेक सड़क ठीक करने का काम शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...