चम्पावत, मई 21 -- जगदीश राय, लोहाघाट। खेतीखान क्षेत्र के किसानों ने मिनी सब्जी मंडी खोलने की मांग की है। इस संबंध में किसानों ने डीएम को ज्ञापन दिया। जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन दिया। कहा कि खेतीखान और आसपास के क्षेत्रों के अधिकांश किसान सब्जी और फल उत्पादन करते हैं। लेकिन उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पाता। कहा कि मिनी सब्जी मंडी खोलने से किसानों को फायदा होगा। उन्होंने खेतीखान में सब्जी मंडी खोलने की मांग की। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...