चम्पावत, मई 29 -- जगदीश राय, लोहाघाट। खेतीखान में एसएम सहगल फाउंडेशन और एचडीएफसी बैंक की परिवर्तन परियोजना के तहत मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण में क्षेत्र के 15 गांव के किसानों ने प्रतिभाग किया। खेतीखान में आयोजित मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण में हेमा देवी ने प्रतिभागियों को मधुमक्खी पालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मधुमक्खियों के विभिन्न प्रकार, उनके रख-रखाव की विधि, सामान्य बीमारियां, रोकथाम और मधुमक्खी पालन से होने वाले आर्थिक लाभों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालन के जरिए किसान अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। प्रशिक्षण में लोहाघाट सहित 15 गांव के लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...