चम्पावत, अप्रैल 30 -- सतीश जोशी, चम्पावत। खेतीखान आईटीआई का नाम शहीद लांस नायक रेवाधर के नाम पर रखने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय से शहीद की वीरता को याद किया है। घोषणा के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को नाम परिवर्तन की आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र की जनता और शहीद के परिजनों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...