रुद्रपुर, दिसम्बर 30 -- खटीमा, संवाददाता। विकास खंड स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन वन चेतना मैदान चकरपुर में खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र राणा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा विनीता सक्सेना, ग्राम प्रधान शोभनाथ मौर्य और बीडीओ संजय कुमार गांधी ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। अंडर 14 बालक और बालिका वर्ग में खेतलसंडा खाम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 बालक वर्ग में बिगरबाग, बालिका वर्ग में बंडिया विजयी रहे। पिट्ठू प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग में आतिफ, साकिब, अरसद, फरमान, रफान, सोएब, आरिफ और अंडर 19 बालक वर्ग में धीरेन्द्र राना, आदित्य कुमार, आरकेश, आयुश मौर्य, आर्यन, प्रिन्स मौर्य एवं कुमान मोर्य ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता का संचालन दिलशाद, क्षेत्रीय युवा कल्याण ए...