बिजनौर, फरवरी 27 -- नहटौर। ग्राम खेड़ीजट में बंद पड़े दो घरों में अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। ग्राम खेडीजट निवासी रोहतास सैनी पुत्र रामस्वरूप अपने परिवार के साथ कार्य करने के लिए दिल्ली गया हुआ है। बुधवार की रात्रि में किसी समय अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर कमरे और सेफ अलमारी में रखें सोने चांदी के आभूषण, कीमती बर्तन, कपड़े आदि सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता बृहस्पतिवार की दोपहर को पड़ोसियों द्वारा घर के ताले टूटे होने पर चला। इसके अलावा चोरों ने गांव में ही स्थित राजेश बाल्मीकि जो परिवार के साथ देहरादून में रहकर कार्य करता है। उसके घर को भी निशाना बनाते हुए काफी सामान चोरी कर लिया। चोरी में गए सामान की जानकारी नहीं मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.