रुडकी, जनवरी 11 -- ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने खेड़ी खुर्द गांव में चेकिंग की। वहां साकिब पुत्र जाकिर, इसरार पुत्र मनसब और सलमा पत्नी तौसीफ के घर में बिजली चोरी पकड़ी गई है। जेई पवन सक्सेना ने उनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में विजिलेंस के एई विकास कुमार, रोबिन सिंह, धनंजय कुमार, अनिल सिंह, पुलिस निरीक्षक मारुत शाह, उप निरीक्षक संजीव त्यागी और लाइन स्टाफ अशरफ राजवीर सिंह शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.