फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद। सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-18 निवासी प्रमोद शर्मा ने पुलिस को बताया कि 31 मार्च को उनके पिता अतर सिंह दुकान जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी उन्हें अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। घायल को पहले राघव अस्पताल और बाद में सेक्टर-16 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...