फरीदाबाद, जून 15 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। खेड़ीकलां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सा अधिकारियों और अन्य जरूरी स्टाफ की भारी कमी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्वास्थ्य केंद्र में स्वीकृत पदों के मुकाबले चिकित्सकों और कर्मचारियों की कमी के चलते ग्रामीण क्षेत्र से उपचार के लिए पहुंचने वाले लोगों को कई बार निजी अस्पतालों या बीके अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर के कुल सात पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में सभी पद खाली पड़े हुए हैं। दो चिकित्सक डेपुटेशन पर भेजे गए हैं, जबकि दो चिकित्सक पीजी की पढ़ाई के लिए अवकाश पर हैं। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा व्यवस्था सीमित चिकित्सकीय संसाधनों के सहारे चल रही है। स्टाफ की कमी की बावजूद यहां पर सफाई व्यवस्था ...