बदायूं, फरवरी 22 -- फैजगंज बेहटा/ओरछी, हिटी। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस पुरानी चोरी की घटनाओं का खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि तब तक चोरों ने दो बंद मकानों को फिर से निशाना बना डाला और घरों में रखे बर्तन, कपड़े और नगदी ले गए। चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। चोरी की वारदात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के खेडादास गांव में शुक्रवार रात हुई। यहां चोरों ने गांव के रहने वाले गोविंद और बाबूराम प्रजापति के बंद मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया और घर में रखे बर्तन, कपड़े और कुछ नगदी लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह घरों के ताले टूटे हुए देखे तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। गांव के लोगों ने बताया कि गोविंद और बाबूरा...