सहारनपुर, दिसम्बर 22 -- सोमवार की सुबह खेड़ा अफगान में शराब के ठेके के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला जिससे वहां पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश पुत्र सवजन निवासी ग्राम ढायकी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक मुकेश शराब का आदी था और शराब के नशे में किसी वाहन से टकराया है जिसके चलते उसकी मौत हो गई। कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...