बदायूं, अक्टूबर 3 -- चार दिन पहले कहासुनी के बाद दर्ज कराये गये मुकदमे के बाद नाराज चल रहे दूसरे पक्ष के लोगों ने गुरुवार रात पहले पक्ष के लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में पांच लोग घायल हो गये। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। खून से लथपथ घायलों को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों का आरोप है, पुलिस समय पर सक्रिय होती तो हालात नहीं बिगड़ते। पुलिस ने हमलावर पक्ष के पांच लोग हिरासत में लिये हैं। गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के खेड़ादास गांव का है। गांव के रहने वाले पंकज ठाकुर और श्रीपाल की बिजली के सामान की आमने-सामने दुकान है। दोनों के बीच ग्राहकी को लेकर 26 सितंबर को पहले विवाद हुआ था। श्रीपाल पक्ष के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को मुकदमे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.