गुड़गांव, अगस्त 1 -- -टोल प्लाजा से रोज गुरजने वाले वाहनों में 25 हजार उद्योगों के होते हैं गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। खेड़कीदौला टोल पर जाम से मानेसर के उद्योगों को हर साल 350 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। मानेसर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में उद्योगों के नुकसान के बारे में जानकारी दी है।

उद्योगों पर प्रभाव एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश गुप्ता बताया कि खेड़कीदौला टोल प्लाजा से रोजाना लगभग 80 हजार वाहन गुजरते हैं। पीक आवर्स में 15 से 20 मिनट तक इंतजार यहां आम बात है। इसमें 25 हजार व्यवसायिक वाहन उद्योगों से जुड़े होते हैं। प्रति वाहन समय, फ्यूल और ऑपरेशन कॉस्ट का औसत नुकसान 250 से 400 रुपये बैठता है। केवल व्यावसायिक यातायात को प्रतिदिन करीब 50 लाख से एक करोड़ रुपये तक का नुकसान होता है। सालाना यह आंक...