आरा, जून 20 -- पीरो, संवाद सूत्र। अगिआंव बाजार पंचायत के गांवों में खेग्रामस का सदस्यता अभियान शनिवार को चलाया गया। भाकपा माले के पंचायत सचिव रामबाबू चंद्रवंशी, संजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राधेश्याम प्रसाद और श्रीभगवान राम के नेतृत्व में लगभग 500 महिला-पुरुष सदस्य बनाये गये। काम, पेंशन और आवास की मांग को लेकर 25 जून को पीरो में आयोजित प्रदर्शन को सफल बनाने के लिये अधिक से अधिक लोगों को पीरो चलने का आह्वान किया गया। रामबाबू चंद्रवंशी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था काफी बदहाल हो गयी है। सरकार कॉरपोरेट घरानों को एक ओर सहयोग कर रही है और वहीं गरीब-मजदूरों पर चौतरफा हमला किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- खेग्रामस का सदस्यता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...