बागपत, मार्च 16 -- खेकड़ा। कस्बे में पाठशाला रोड पर एक कैफे में अवैध रूप में चल रहा हुक्का बार पकड़ा गया। पुलिस ने वहां से आठ हुक्के बरामद करते हुए बार संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। कस्बे में पाठशाला रोड पर माही कैफे है। उसके द्वितीय तल पर अवैध हुक्का बार चल रहा था। संचालक ने ग्राहकों के लिए बार में सोफे, कुर्सी और मेज डलवाई हुई थी। पेमेंट के लिए काउंटर लगवाया हुआ था। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया रविवार देर शाम बार की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। छापेमारी के दौरान वहां हुक्का पीने वाले ग्राहक तो नहीं मिले, लेकिन बार संचालक काउंटर पर बैठा मिला। बार की तलाशी ली गई, तो वहां से आठ हुक्के बरामद हुए। बताया कि संचालक से बार का लाइसेंस मांगा गया, तो उसने लाइ...