बागपत, मार्च 19 -- खेकड़ा। कस्बे का नाम अयोध्या के श्रीराम मंदिर से एक बार फिर जुडा है। गुरूवार को नवरात्र के प्रथम दिन अयोध्या में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने श्रीराम यंत्र स्थापना में प्रतिभाग किया। पूजा खेकड़ा के पंडित पंकज कौशिक ने कराई। इससे कस्बावासी रामभक्तों में हर्ष का माहौल है। भारतीय नववर्ष और प्रथम नवरात्र के दिन गुरूवार को अयोध्या के राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 150 किलोग्राम के श्रीराम यंत्र की पूजा-अर्चना कर यंत्र की स्थापना की। अनुष्ठान कराने में खेकड़ा के पंडित पंकज कौशिक प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होने फोन पर बताया कि श्रीराम यंत्र की स्थापना का यह कार्यक्रम शुभ अभिजात मुहूर्त में हुआ है। सनातन परंपरा में हर एक देवी-देवता के एक यंत्र का विधान ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.