बागपत, मई 15 -- खेकड़ा। सहारनपुर शामली की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें खेकड़ा पाठशाला बस स्टैंड को छोडते हुए दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे से निकल रही हैं। इस कारण खेकड़ा सवारियों को रोडवेज बसों की सुविधा नहीं मिल रही है। लोगों मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी है। दिल्ली देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस वे का भाग खेकड़ा अक्षरधाम एलिवेटिड मार्ग पाठशाला बस स्टैंड से बागपत की ओर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के पास से चढ़ता है। यह मार्ग दिल्ली के आईएसबीटी बस अड्डे समेत प्रमुख अड्डों को जोडता है। ऐसे में सहारनपुर शामली बड़ौत की ओर से आने वाले कुछ रोडवेज बस चालक खेकड़ा की सवारियों को या तो लेते नही है, या फिर उनको तहसील परिसर के सामने उतार कर एलिवेटिड मार्ग से बस ले जाते हैं। यह भी पढ़ें- खेकड़ा की सवारियों से सौतेला व्यवहार कर रहे है रोडवेजकर्मी ऐसे में ...