बागपत, अप्रैल 22 -- खेकड़ा। कस्बे की होनहार बेटी कनिष्का ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ में आयोजित दीक्षांत समारोह में कनिष्का को बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर ओमप्रकाश प्रकाश गुप्ता मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अवार्ड दिया। कनिष्का की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे खेकड़ा क्षेत्र में खुशी की लहर है। पिता मुनेश कौशिक ने बताया कि कनिष्का शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने कठिन परिश्रम व लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। यह भी पढ़ें- एकेडमी के छात्रों का जेईई मेन्स में शानदार प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...