बागपत, जनवरी 20 -- खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटिड हाईवे पर हसनपुर मसूरी गांव के पास घने कोहरे के चलते 20 वाहन आपस में टकरा गए। जिससे हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। छतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। दरअसल, मंगलवार की एकाएक घना कोहरा छा गया। जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। वहीं, खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटिड हाईवे पर हसनपुर मसूरी गांव के पास एकाएक छाए घने कोहरे के कारण 20 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। जिससे उनमें सवार 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है, तो कुछ को मामूली चोटें आई। हादसे की सूचना पर बागपत ओर खेकड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को खेकड़ा सीएचसी ओर जिला अस्पताल भिजवाया गया। भयान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.