बागपत, मार्च 7 -- खेकड़ा। तहसील बार एसोसिएसन की नई कार्यकारिणी के लिए नामांकन भरे गए। केवल महासचिव पद के लिए दो नामांकन मिले। बाकी पद पर एक एक ही नामांकन होने से निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। बार एसोसिएसन खेकड़ा की नई कार्यकारिणी का गठन होना है। शनिवार को इसके लिए नामांकन कार्य हुआ। चुनाव अधिकारी दयानंद शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर हरिओम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सरदार सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल ढाका, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र धामा, संयुक्त मंत्री पद पर नरेन्द्र कुमार, पुस्तकालय मंत्री पद पर लोकेन्द्र कुमार का एक एक ही नामांकन हुआ। इन सबके अलावा तीन वरिष्ठ सदस्य पद पर नवीन त्यागी, परमजीत धामा और आशुतोष शर्मा, तीन कनिष्ठ सदस्य में कुलदीप कुमार, राजेश कुमार और ओम सिंह ने नामांकन किया। ये सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने जा...