खेकडा का गायब युवक नोएडा थाने की हवालात में मिला
बागपत, मई 8 -- खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला अहिरन का रहने वाला युवक शौर्य नोएडा के थाने में बंद मिला। परिजन पता चलते ही वहां पहुंच गए। कस्बे के मोहल्ला अहिरान का रहने वाला युवक शौर्य पांच मई को नोएडा में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था। तमाम तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। गुरुवार को परिजनों को उसकी नोएडा के थाने में बंद होने की सूचना मिली। शौर्य के पिता अशोक ने बताया जिस दोस्त ने उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया था। वह चोरी की बाइक चला रहा था। वह उसी बाइक पर शौर्य को लेकर जा रहा था। यह भी पढ़ें- एक माह से गायब किशोर की तलाश शुरू रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.