बागपत, जून 7 -- खेकड़ा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार घट रहे गन्ना उत्पादन और उत्पादकता को लेकर अब वैज्ञानिक स्तर पर बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की पहल पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) नई दिल्ली ने कृषि विज्ञान केंद्र बागपत स्थित गन्ना उत्कृष्टता केंद्र को विशेष शोध एवं समाधान विकास के लिए चयनित कर लिया है। इस निर्णय से क्षेत्र के लाखों गन्ना किसानों में उत्साह और उम्मीद की नई किरण जगी है। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने आईसीएआर के उप महानिदेशक कृषि प्रसार डॉ. राजवीर सिंह को पत्र भेजकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से गन्ना उत्पादन में आ रही लगातार गिरावट पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते वैज्ञानिक स्तर पर इसके कारणों की जांच नहीं की गई, तो इस...