जौनपुर, अप्रैल 5 -- जौनपुर, संवाददाता। गेहूं की मड़ाई इस समय जोरों पर हो रही है। 25 प्रतिशत से अधिक मड़ाई हो चुकी हैं। दो दिन पहले कृष्ण पक्ष शुरू हो जाने से किसान गेहूं सहित अन्य अनाज का भंडारण भी करना शुरू कर दिए हैं। ऐसे में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी है कि गेहूं को खूब सुखाने के बाद ही भंडारण करें।भंडारण के संबंध में पहले तो किसान मड़ाई के समय सावधानी बरतें कि एक प्रजाति का गेहूं दूसरी प्रजाति में न मिले। अन्यथा यदि उक्त अनाज का काम अगले वर्ष बीज के रूप में लेना चाहेंगे तो फसल खराब होगी। बीज को पुराने बोरों में भरने से पहले बोरे को उलट कर झाड़ लें। बीज को भली भांति सुखा लें। बोरे में मैलाथियान या लिंड्रेन दवा का छिड़काव कर उसमें खूब सुखा कर बीज भरें। भंडारण से पूर्व गोदाम वाले कमरे की फर्श, दीवार तथा छत पर लिंड्रेन एक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.