प्रयागराज, अगस्त 5 -- प्रयागराज। राम राम सबजने के हम राज पांडेय, प्रयागराज से हम चाइना में रहत हइ, का हाल चाल का गुरु.....मेजा के रहने वाले राज पांडेय सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने वाले अपने हर वीडियो की शुरूआत इसी तरह से करते हैं। राज का यह अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। ग्वांगझोउ में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत राज पांडेय फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। उनके वीडियो लाखों लोगों तक पहुंच रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है। राज पांडेय अपने वीडियो में चीन की आधुनिक जीवनशैली, बाजार, खान-पान, पर्यटन और वहां की संस्कृति को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करते हैं। साथ ही भारतीय योग और संस्कृति की झलक भी उनके कंटेंट का अहम हिस्सा रहती है। इसी वजह से भारत और...