नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- Delhi Mausam: दिल्ली में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। शनिवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के सफदरजंग मानक वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी दिल्ली के साथ एनसीआर में भीषण गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। इन स्थितियों के जारी रहने के बीच जल्द ही मौसम बदलने का भी अनुमान है।कल कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम का मिलाजुला रुख देखने को मिलेगा। इस दिन छिटपुट आंशिक रूप से बादल नजर आ सकते हैं। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में अलग-अलग जगहों पर लू चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर के समय अचानक से मौसम करवट भी ले सकता है। इस दिन गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। दिन के वक्त हवा...