हाथरस, मार्च 6 -- हाथरस। होली के बाद तीसरे दिन भी जिलेभर में होली की धूम रही। सारा शहर होली के रंगों में रंग या। कहीं होली का हुडदंग तो कहीं रंग गुलाल की बारिश। क्या बच्चे, क्या वृद्ध और क्या महिला सभी होली के रंगों में सराबोर हुए। लोगों ने होली पर खुलकर मस्ती की। बाजारों के अलावा गली कूचों में होली का शोर ज्यादा सुनाई दिया। हर कोई होली वाले रंगों में भीगे मस्त था और एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी गई। बुरा न मानो होली है' दो दिन से शहर में जगह जगह यही सुनाई दे रहा है। मंगलवार की सुबह होलिका दहन होने के बाद बुधवार को मिलने वालों ने एक दूसरे को गले लगाकर होली की मुबारकबाद दी। बुधवार की सुबह सूर्योदय के साथ ही जिलेभर में होली का धमाल शुरु हो गया। चारों ओर रंगों का खेल खेला गया। बच्चे तरह तरह की पिचकारियों से होली खेल रहे थे तो युवा अप...