घाटशिला, जनवरी 7 -- मुसाबनी। सर्दी के मौसम में जैसे रंग-बिरंगे फूलों की बहार आ गई है, बाजार में कई प्रकार के रंग-बिरंगे फूल के पौधे बेचे जा रहे हैं। इसके खरीदार और शौकीन इसकी खरीदारी कर रहे हैं। फूल बेचने वाले दुकानदार जो नर्सरी से फूल के पौधे लाकर मुसाबनी बाजार में बेच रहे हैं। बताते हैं कि इस वर्ष सर्दी में फूलों की काफी डिमांड है, जिसमें खासकर गुलाब एवं गेंदा काफी बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुलाब की कई किस्म इस बार आई है जिसमें हजारी, इंग्लिश, हाइब्रिड 12, लाल, पीला, सफेद, ऑरेंज गुलाब हबस स्ट्राइक गुलाब बाजार में बिक रहे हैं। जोबा Rs.100 से डेढ़ सौ रुपए के पौधे बेचे जा रहे हैं। वहीं गेंदा का फूल भी पौधों के साथ बिक रहा है, जिसमें जंबो, लाल, पीला गेंदा Rs.50 पौधा बिक रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...