खूबसूरत भवन, लेकिन शिक्षकों की कमी से जूझ रहा घाघरा मॉडल स्कूल
गुमला, जून 16 -- गुमला, प्रतिनिधि। घाघरा मॉडल स्कूल की पहचान भले ही बेहतर भवन और सुविधाओं को लेकर हो,लेकिन शिक्षकों की कमी ने यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को विद्यालय के छात्र-छात्राएं हस्ताक्षरयुक्त आवेदन लेकर उपायुक्त के जनता दरबार पहुंचे और स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर कराने की मांग की। विद्यार्थियों ने बताया कि मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय स्तर का है लेकिन वर्तमान में यहां महज एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई संचालित हो रही है। पूर्व में विद्यालय में चार शिक्षक पदस्थापित थे,लेकिन स्थानांतरण के बाद तीन शिक्षकों के चले जाने से स्थिति गंभीर हो गई है।छात्रों ने उपायुक्त को दिए आवेदन में कहा कि विषयवार शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर उनके भविष्य पर पड़ सकता है। उन्होंने जल्द से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.