नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- लंदन, संवाददाता। ब्रिटेन की एक महिला ने अपने चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए अनोखा तरीका खोजा है। उसने दावा किया है कि 1976 के बाद से अपने चेहरे पर एक भी झुर्री न आने देने के लिए मुस्कुराना छोड़ दिया था। उसका मानना है कि चेहरे के हाव-भाव बदलने से त्वचा पर लकीरें पड़ती हैं, इसलिए उन्होंने अपनी मांसपेशियों को पत्थर की तरह शांत रहने के लिए प्रशिक्षित किया है। महिला की यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।यूजर का कहना है कि उम्र बढ़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और झुर्रियों के डर से जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी हंसी को त्यागना समझदारी नहीं है। लोगों का मानना है कि चेहरे की झुर्रियां असल में इस बात का सबूत होती हैं कि आपने अपनी जिंदगी को खुलकर जिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...