संवाददाता, फरवरी 24 -- यूपी के मुजफ्फरनगर में दो बेटियों ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। रोक-टोक और बेटे-बेटियों में भेदभाव से क्षुब्ध दो बेटियों ने पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बेटियों ने पिता की गर्दन और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए बेटियों को गिरफ्तार कर लिया। एक बेटी की उम्र लगभग 30 साल है, जबकि दूसरी नाबालिग है। पुलिस ने फोरेसिंक टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल कराई। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताय कि मकान में बाहरी व्यक्ति के घर में घुसने का कोई साक्ष्य पुलिस को नहीं मिला। उसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर मकान में जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मकान में लगे हैंडपम्प के पास नाली में खून पड़ा देखा तो पुलिस का शक और भी गहरा गया। पुलिस को शक हो गया था कि हत्या में मकान में रहने व...