महोबा, नवम्बर 27 -- महोबा, संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा में हुए भ्रष्टाचार के मामला ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में धरना दे रहे किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को खून से खत लिखकर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। पदाधिकारियों ने रामधुन गाकर कार्रवाई में हो रही देरी पर विरोध जताया है। अर्द्धनग्न होकर पदाधिकारियों ने घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठाई है। मुख्यालय तहसील में बुधवार को जय जवान जय किसान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तहसील में धरना दिया। अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत ने कहा कि पिछले सौ दिनों से फसल बीमा में घोटाला की जांच के लिए धरना दिया जा रहा है। नटवरलालों ने तालाब, नदी, पहाड़, वन विभाग की भूमि पर फर्जीवाड़ा कर फसल बीमा करा क्लेम भी ले लिया। पूरे जि...