नई दिल्ली, मई 3 -- दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शुक्रवार को पुरानी रंजिश में हुई चाकूबाजी में हमलावर जीजा और साले की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के दौरान एक युवती ने हमलावर का चाकू छीनकर पलटवार किया और अपने भतीजे के साथ मिलकर हमलावर पक्ष पर ही हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में जज अमन कुमार शर्मा ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव पुलिस के अनुसार, जखीरा फ्लाईओवर के पास राखी मार्केट झुग्गी में रहने वाली 26 वर्षीय सबीना से इलाके का रहने वाला मंसूर उर्फ सन्नाटा शादी करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। वर्ष 2017 में सबीना के पिता ने मंसूर के खिलाफ मारपीट और बंधक बनाने का...