साहिबगंज, अप्रैल 1 -- साहिबगंज। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। मौके पर 21 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डीसी हेमंत सती व सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान संयुक्त रूप से किया। मौके पर डीसी हेमंत सती ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि रक्त को पैसे से नहीं खरीदा जा सकता, यह केवल दान से ही प्राप्त होता है। आपका एक प्रयास किसी को नया जीवन देने के लिए काफी हो सकता है। डीसी ने कहा कि थैलेसीमिया मरीजों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की अत्यधिक आवश्यकता होती है। इसलिए इस काम में समाज की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने होमगार्ड जवानों व अन्य रक्तदाताओं की सराहना की। सीएस ने रक्तदान के फायदा बताते हुए लोगो...