नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- महाराष्ट्र की विद्या परशुरामकर वो नाम हैं जिन्होंने अपनी बीती जिंदगी में जो परेशानी झेली, उसे ही अपनी जिंदगी जीने का मकसद बना लिया। विद्या परशुरामकर खुद खून की कमी यानी एनीमिया की बीमारी से जूझीं। लेकिन आज वह बाजरे से ग्रामीण बच्चों का कुपोषण दूर कर रही हैं। वह बाजरे के आटे से बना पौष्टिक भोजन 4 लाख बच्चों तक पहुंचा रही हैं। एनीमिया के अनुभव ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर किया कि आखिर ऐसे कितने बच्चे होंगे, जिन्हें पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता होगा। विद्या ने ठान लिया था कि वह ऐसा किफायती और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेंगी, जिससे खासकर बच्चों को पोषण की कमी से बचाया जा सके। इसी सोच ने उन्हें एक ऐसी तकनीक विकसित करने के लिए प्रेरित किया, जिसने बाजरे के आटे की सिर्फ 10 दिन की शेल्फ लाइफ को बढ़ाकर छह महीन...