फतेहपुर, जून 1 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी से मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सोमवार को ब्लड बैंक में महज 16 यूनिट रक्त का स्टॉक बचा था, जिससे आपातकालीन मरीजों, प्रसूताओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के इलाज को लेकर चिंता गहरा गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान शिविरों की कमी को संकट का प्रमुख कारण बताया है।

रक्त की मांग और स्टॉक जिले में रोजना अलग-अलग अस्पतालों से खून की मांग आती है। ऐसे में ब्लड बैंक में न्यूनतम स्टाक होने से जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को रक्त की व्यवस्था के लिए अलग से प्रयास करने पड़ सकते हैं। खासकर सड़क हादसों, सर्जरी और गंभीर बीमारियों के मामलों में खून की तत्काल जरूरत पड़ती है। इसके बावजूद रक्त भंडारण बढ़ाने के लिए कोई विशेष अभियान शुरू नहीं किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ...