सीतापुर, मई 31 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर के मोहल्ला बट्सगंज स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की हुई मौत के मामले में निजी अस्पताल के चिकित्सकों की घोर लापरवाही सामने आई है। डीएम निर्देश पर हुई जांच में पता चला है कि खून की कमी होने के बावजूद चिकित्सकों ने आपरेशन कर दिया था। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्लड पॉइजनिंग से मौत की पुष्टि हुई है। जिससे लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। दरअसल महोली के कैथी गोहरिया गांव निवासी कंचन (22) को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार वालों ने शहर के बटसगंज स्थित आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया था। 26 मई को ऑपरेशन हुआ था। कंचन ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन कंचन को लखनऊ स्थित अस्पताल ले गए। ...