चम्पावत, अप्रैल 5 -- बागेश्वर । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सलानी गांव के वन कर्मी की खून की उल्टी होने के बाद हालत बिगड़ गई। साथ के कर्मचारी उन्हें जिला अस्प्ताल लाए। जहां डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सलानी गनीगांव निवासी 58 वर्षीय नंदन सिंह पुत्र उमेद सिंह वन विभाग में वन उपज रक्षक के पद पर तैनात हैं। वे छाती मनकोट क्षेत्र में रह रहे थे। शनिवार की देर शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें खून की उल्टी होने लगी। उनके साथियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अल्मोड़ा हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में धारी डोबा के...